बोरई में श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 10 से 18 अप्रैल तक

दुर्ग–क्षेत्र में भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन ग्राम बोरई मेँ 10 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक सिन्हा परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रहेगा।
आयोजन के अंतर्गत संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का वाचन विद्वान कथा वाचक रविशंकर डूबे बिरोदा द्वारा किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म एवं मानव जीवन के आदर्श मूल्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों जैसे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, रास लीला एवं अन्य प्रेरणादायक कथाओं का वर्णन किया जाएगा। 10 अप्रैल को कथा का शुभारंभ होगा तथा 18 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं कथा विश्राम के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आयोजक परिवार ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें एवं पुण्य लाभ अर्जित करें।



