छत्तीसगढ़
डॉ.राजेन्द्र हरमुख बने दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष

6 पदों के लिए 7 मार्च को हुआ था चुनाव 16 प्रत्याशी थे मैदान में,

(खबर वारियर डेस्क) छत्तीसगढ़ दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज केन्द्रीय कार्यकारणी केे 7 मार्च को हुए चुनाव में केंद्रीय अध्यक्ष के पद पर डॉ.राजेन्द्र हरमुख ने शानदार जीत हासिल की है । उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी संजय देशमुख को 550 से भी अधिक वोटों से हराकर ये जीत दर्ज की है।
7 मार्च को हुए मतदान के पश्चात आज 9 मार्च को दुर्ग स्थित समाज के केंद्रीय कार्यालय में सुबह से काफी जोशीले माहौल में मतों की गिनती शुरू हुई और देर रात तक परिणामों की घोषणा हुई।
इस बार के चुनाव में रिकॉर्ड 90% मतदान हुआ था।6 पदों के लिए 16 उम्मदिवार मैदान में थे, जिसमे 5 नगर इकाई सहित 13 सर्किलों (275 गांव) के 90% मतदाताओं ने मतदान किया था।
दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ.राजेन्द्र हरमुख के सांथ-सांथ केन्द्रीय महामंत्री पद पर अशोक कुमार देशमुख, कोषाध्यक्ष पद पर मिलाप सिंह देशमुख, नवयुवक अध्यक्ष पद पर योगेश्वर कुमार देशमुख,नवयुवक सचिव पद पर केशव प्रसाद गौतम, महिला अध्यक्ष पद पर प्रीति देशमुख ने जीत दर्ज की है।

देखें मतगणना की दिनभर की झलकियां तस्वीरों में:





