राजधानी

इंद्रावती भवन में कोराेना जांच शिविर सम्पन्न-संयुक्त मोर्चा ने अनेक विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कराया दो दिवसीय अवकाश घोषित

नवा रायपुर(खबर वारियर)विभागाध्यक्ष कार्यालय, इंद्रावती भवन के विभिन्न विभागों में लगातार बढ़ रहे करोना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के प्रथम चरण में ऐसे अधिकारियों – कमचारियों की जांच हेतु पंजीयन कराया गया जो कोराेना संक्रमित के संपर्क में आए हो, ऐसे शासकीय सेवक जो सर्दी, खांसी एवं बुखार से पीड़ित हो एवं जिनकी उम्र 55 वर्ष से ऊपर हो।

प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि ऐसे 240 शासकीय सेवकों ने जांच हेतु पंजीयन कराया  था जिसमें से 227 कर्मचारियों एवं अधिकारियों का जांच किया गया।कर्मचारियों के मोबाइल में जांच रिपोर्ट आना चालू हो गया है।अधिकतर विभागों के कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है।

इंद्रावती भवन कोराेना का हॉट स्पॉट बन गया है।अब तक दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी हैं।सभी विभागों के विभाग प्रमुख संक्रमित संख्या को देखकर भयभीत है। आज संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कोराेना प्रभावित विभाग प्रमुख को एहतिहात के तौर पर कार्यालय दो दिन बंद रखने  अनुरोध किया जिस पर संचालनालय आर्थिक एवं सांख्यिकी, रोजगार प्रशिक्षण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,मछली पालन विभाग,लोक शिक्षण,स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन बंद करने हेतु आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष लगातार शिविर को सफल बनाने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क स्थापित करते रहे। पूरे शिविर को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा के संतोष वर्मा,अमोद श्रीवास्तव एवं सुरेश ढीढी ने शिविर का लाभ उठाने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए शिविर को सफल बनाने सक्रिय रहे।

मोर्चा के नेताओं ने आज विभिन्न विभागों में संपर्क कर कर्मचारियों की ड्यूटी के संबंध में जानकारी भी एकत्रित की।सभी विभाग प्रमुख से कोराेना संक्रमण को देखते हुए शासन के निर्देश अनुसार 30 प्रतिशत कर्मचारियों से कार्यालय चलाने की मांग मोर्चा ने दोहराई है।

सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से बसों की संख्या में वृद्धि करने की मांग भी की गई है।मोर्चा के नेताओं ने बताया कि शिविर में किए गए जांच रिपोर्ट की समीक्षा सोमवार को की जाएगी।समीक्षा के दौरान हॉट स्पॉट बन चुके इंद्रावती भवन को 10 दिन बंद करने विचार विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

संयुक्त मोर्चा की ओर से जारी बयान में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र सिंह ठाकुर, सी.एल. शर्मा,नंदलाल चौधरी ,अमोद श्रीवास्तव ,संतोष वर्मा, सत्येन्द्र देवांगन,सुरेश ढीढी आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button