राजधानी

छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा राजधानी में 19 फरवरी को

8 घोड़े एक बग्गी एक पालकी 6 झांकियां एवं 1500 सजातीय बंधुओं एवं बहनों के द्वारा डीजे धुमाल एवं ढोल ताशा के सांथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रायपुर ( खबर वारियर) प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन छत्तीसगढ़ द्वारा 19 फरवरी को दोपहर 1:00 से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रंजीत भाऊ मुनेश्वर ने बताया कि इस बार शिवाजी महाराज के जीवन से संबंधित कुछ प्रमुख झांकियां शोभा यात्रा का आकर्षण होगी।

प्रमुख रूप से राजमाता जिजाऊ और छत्रपति शिवाजी बाल्यकाल संत, शिरोमणि तुकाराम महाराज, शिवाजी महाराज मंत्रिमंडल, दादोजी कुंडल कोंडदेव एवं शिष्य बाल शिवाजी छत्तीसगढ़ का समृद्ध किसान और वन संरक्षण झांकी प्रदर्शित की जाएगी।

इस बार झांकियां बनाने में रायपुर, भाटापारा, राजनांदगांव दुर्ग महासमुंद बिलासपुर दल्लीराजहरा, रायगढ़,जगदलपुर के सजातीय बंधुओं का योगदान होगा,शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए वॉलिंटियर्स को जवाबदारी सौंपी गई है, गाजे-बाजे के साथ बग्गी ,घुड़सवार पालकी और झंडे प्रदर्शित किए जाएंगे। अंतराल में जलपान की व्यवस्था की गई हैं।

शोभा यात्रा प्रभारी एवं महासचिव पंकज ब्राह्मनकर ने बताया कि यात्रा का मार्ग भारत माता चौक, अशोक नगर गुढ़ियारी, तेलघानीनाका,राठौर चौक, रामसागर पारा होते हुए तत्यापारा चौक में शिवाजी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर प्रसादी वितरण कर समापन होगा ।

Related Articles

Back to top button