छत्तीसगढ़
नक्सलवाद को इस देश की भूमि पर से विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 की तिथि तय है – अमित शाह

जगदलपुर/रायपुर (खबरवारियर) केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बस्तर की जनता-जनार्दन से अपील की है कि अपने नौजवान युवाओं को हथियार डालने के लिए कहिए। वे हथियार डाल दें और मुख्यधारा में आकर बस्तर के विकास में सहभागी बनें। नक्सलवाद से किसी का भला नहीं हुआ। हमारी छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार समस्त नक्सली क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है। सरेण्डर पॉलिसी हमने बनाई है, इसलिए हथियार डाल दीजिए। हथियार लेकर शांति को किसी ने अगर छिन्न-विछिन्न करने का काम किया तो हमारे सशस्त्र बल की सेना, सीआरपीएफ के जवान और छत्तीसगढ़ पुलिस मिलकर इसका माकूल जवाब देंगे। नक्सलवाद को विदाई देने के लिए 31 मार्च 2026 यह तिथि तय है।



