छत्तीसगढ़

100 वीं जयंती पर याद किए गए छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र चंदूलाल चंद्राकर

भिलाई (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ के महान सपूत, यशस्वी पत्रकार, राजनीतिज्ञ, व कुर्मी समाज के महापुरुष श्रद्धेय चंदूलाल चंद्राकर जी 100 वीं जयंती के अवसर पर चन्द्रनाहू कुर्मी समाज भिलाई नगर के तत्वावधान एवं पूर्व राज्य मंत्री बीडी कुरैशी के सांंथ दिनांक 01/01/2021, दिन शुक्रवार को चंन्दूलाल चंद्राकर चौक सुपेला एवं श्रमिक सदन सेक्टर -6 में चंन्दूलाल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई । साथ ही साथ छत्तीसगढ में उनके द्वारा किये हुये उल्लेखनीय कार्य को याद किया गया ।

बदरुद्दीन कुरैशी जी (पूर्व राज्य मंत्री) ने उन्हें छत्तीसगढ़ के राज्य के प्रेरणा स्रोत एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया ।

इस अवसर पर चंद्राकर समाज के अध्यक्ष अजय चंद्राकर, शिव चंद्राकर, पवन चंद्राकर, गजेंद्र चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर रसनी, दुर्गेश नंदिनी चंद्राकर, संगीता चंद्राकर, कमल नारायण चंद्राकर, कार्तिक चंद्राकर, रेवाराम चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर (चरौदा), नारायण चंद्राकर (गुरूजी), सेतराम चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, रोहित चंद्राकर (गुरूजी), दिलीप चंद्राकर (निपानी), चंद्रकांत चंद्राकर, नीता लोधी, समय लाल साहू, नंदकिशोर गुप्ता, पवन चौबे, के.पी.तिवारी, टन्डन दास, फारुख खान, अरूण सिंह, संजय गुप्ता, आर.एस. शर्मा, एस.टी. नारायण, प्रमोद प्रभाकर, आदि उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री ने चंदूलाल चंद्राकर की जयंती पर उन्हें किया याद,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व लोकसभा सांसद, केन्द्रीय मंत्री और निर्भीक पत्रकार  चन्दूलाल चन्द्राकर की जयंती 1 जनवरी पर उन्हें नमन किया है।

बघेल ने चंदूलाल चंद्राकर के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि चंदूलाल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण सर्वदलीय मंच के अध्यक्ष के रूप में राज्य आंदोलन को नई शक्ति प्रदान की। राजनीति के पूर्व वे सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े। पत्रकार के रूप में उन्होंने खूब ख्याति कमाई। छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय समाचार पत्र के संपादक पद पर पहुंचने वाले वे प्रथम व्यक्ति थे। उन्होंने लोकसभा हेतु पांच बार निर्वाचित होकर आम जनता की सेवा की। पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री का दायित्व संभालते हुए उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए।

बघेल ने कहा कि चंदूलाल चंद्राकर  ने अपनी लेखनी से कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। निर्भीक और मूल्य आधारित पत्रकारिता से छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन करने वाले  चंदूलाल चंद्राकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

Related Articles

Back to top button