राजधानी
कलेक्टर कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित

रायपुर(khabar warrior)- कलेक्टर कार्यालय रायपुर में पदस्थ रेखा थावरे अपनी अर्धवार्षिक की आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गई है। उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें एनआर साहू अपर कलेक्टर, राजीव पांडे संयुक्त कलेक्टर, अतुल विश्वकर्मा डिप्टी कलेक्टर पूनम शर्मा डिप्टी कलेक्टर सहित कलेक्ट्रेट परिवार के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सेवानिवृत्ति पर कलेक्ट्रेट परिवार द्वारा शाल श्रीफल प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने पुष्पहार पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने किया।



