राजधानी
छग राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव के नाम सौंपा ज्ञापन

जज प्रोटेक्शन एक्ट के तहत प्राप्त संरक्षण को कड़ाई से पालन कराने किया अनुरोध
रायपुर(khabar warrior)- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव के नाम उप सचिव जयश्री जैन को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से जज प्रोटेक्शन एक्ट के तहत प्राप्त संरक्षण को कड़ाई से पालन कराने का अनुरोध किया है। आवेदन में मुख्यमंत्री की ओर से छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों को भी पत्र जारी करने के लिए निवेदन किया गया है।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप कर अपनी भावनाओं से अवगत कराया गया। प्रतिनिधि मंडल में हरबंश मिरी, उमेश पटेल, विभोर अग्रवाल, पूनम सोनी, मधु हर्ष, अन्वेश धृतलहरे और जागेश्वर कौशल उपस्थित थे।



