कोरोना वायरस वैक्सीन को मंज़ूरी देने वाला विश्व का पहला देश बना ब्रिटेन

इंटरनेशनल(खबर वारियर)- कोविड के खिलाफ लडाई में ऐतिहासिक कदम के रूप में ब्रिटेन फाइजर-बायोएनटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन का अनुमोदन करने वाला दुनिया का पहला देश बना गया है। अब यह वैक्सीन अगले सप्ताह से बाजार में आने लगेगी। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हेनिकॉक ने बताया कि सरकार ने औषधि और स्वास्थ्य देखभाल उत्पादों का विनियमन करने वाली देश की संस्था की सिफारिश पर फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन के उपयोग को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन अगले सप्ताह से पूरे ब्रिटेन में उपलब्ध होगी। वैक्सीन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और केयर होम में रह रहे लोगों को दी जायेगी।
फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी मिलने को ऐतिहासिक क्षण बताया है। इस वैक्सीन के अंतिम चरण के परीक्षण में इसे कोविड के उपचार में 95 प्रतिशत प्रभावी पाया गया।



