छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान युवराज के मौत मामले पर संबंधित ठेकेदार पर सत्ता के धौंस से उचित कार्यवाही से बच रही है प्रशासन,ठेकेदार पर भी लग रहे ये गम्भीर आरोप,

दुर्ग (खबर वारियर) विगत 1 फ़रवरी 2022 को गुंडरदेही-दुर्ग मुख्य मार्ग पर ग्राम अंडा के पास सड़क दुर्घटना में ग्राम रजोली निवासी आर्मी जवान की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। गुंडरदेही ब्लाॅक के ग्राम रजोली निवासी आर्मी जवान युवराज चंद्राकर पिता यमुना प्रसाद चंद्राकर (25 वर्ष) व उनके मित्र मिथलेश धनकर पिता लक्ष्मीनाथ धनकर (26 वर्ष) मंगलवार को बुलेट को सर्विसिंग कराने दुर्ग गए थे। सर्विसिंग कराने के बाद दोनों अपने घर रजोली आ रहे थे। इसी बीच ग्राम अंडा के पास रात 9:30 बजे अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे आर्मी के जवान युवराज चंद्राकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उक्त घटना को घटे एक सप्ताह बीत गए है. इस घटना की जाँच के लिए युवा कांग्रेस द्वारा मोर्चा खोला गया है। घटना के प्रमुख जिम्मेदार सड़क निर्माता कंपनी को बताया जा रहा है,जिनके लापरवाही के चलते यह घटना घटित हुई है।

सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान युवराज के मौत मामले पर संबंधित ठेकेदार बेमेतरा विधायक परिवार के किरण बिल्डकॉन पर बिफरे बेमेतरा जिला पंचायत के सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि सत्ता के पॉवर से किए जा रहे ठेके व खनन का कार्य लापरवाही व मुरुम चोरी ही एकसूत्रीय कार्य है।

जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माणाधीन सड़क में रोड निर्माता कंपनी द्वारा किसी भी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। सड़क पर पानी का छिड़काव समय-समय पर न होने के कारण सड़क और आस-पास के क्षेत्रों में धूल की गुबार बना रहता है इससे वाहन चालको को देखने में समस्या आती है। इस वजह सभी निर्माणाधीन सड़कों पर आये दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है।

सभापति टिकरिहा ने आगे कहा कि सड़क निर्माण कार्य का ठेका किरण बिल्डकान ने ली है।और किरण बिल्डकान के द्वारा लगातार अव्यस्थित और अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। अवैध मुरुम खनन का उनका कार्य जगजाहिर है, जो अपने हित साधने के लिए कही भी खोदाई कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।

किरण बिल्डकान द्वारा बेमेतरा शहर के मुख्य मार्ग कार्य अभी तक अधुरा है। जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. लापरवाहीपूर्ण एवं कछवा चाल सड़क निर्माण के चलते ही आए दिन दुर्घटना घटित होती रहती है. विगत दिनों पूर्व गोडगिरी निवासी पूजा वर्मा का भी एक्सीडेंट हुआ था, जिसका ईलाज के दौरान निधन हो गया।

जिला पंचायत सभापति टिकरिहा ने उक्त निर्माण कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के प्रभाव में कम्पनी सब तरफ ठेका तो ले ले रही है, लेकिन एक भी निर्माण कार्य को ठीक से नहीं कर पा रही है।

सड़क निर्माण के समय सुरक्षा मानको का पालन नहीं किया जाता है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटना घटती रहती है,सत्ता के दबाव और पहुँच के चलते शासन-प्रशासन सड़क निर्माण कंपनी पर कार्यवाही नहीं करती है. प्रशासन उक्त दुर्घटना की जाँच कर तत्काल कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button