सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में बीएसपी स्कूलों के 99.07 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की

भिलाई नगर (khabarwarrior) भिलाई इस्पात संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सीनियर सेकंडरी स्कूलों के विद्याथियों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन-2022 कक्षा 10 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बीएसपी के सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित स्कूलों में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में कुल 643 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बीएसपी स्कूलों से 41 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी अर्जित किये हैं।
10 वीं की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 विद्यार्थियों में – जी यशस्वी, श्रेया मधु, देबजन मजूमदार, स्नेहा बनर्जी, श्रीजल तिवारी, सामिया फिरदौसी, लेखांकन चंद्राकर, जयादित्य सिंह निकुंभ, युक्ता धुरंधर और कीर्ति पटेल शामिल हैं। ये सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 10 के है।
भिलाई इस्पात संयंत्र की महाप्रबंधक (शिक्षा) सुश्री शिखा दुबे एवं सीनियर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों सहित बीएसपी स्कूल बिरादरी के सदस्यों एवं पीटीए कार्यकारिणी सदस्यों ने इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई एवं भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



