छत्तीसगढ़

नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद 23 जवान शहीद होने की पुष्टि, सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर (खबर वारियर)- बीजापुर मे हुए नक्सली घटना में 22 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक दर्जन से अधिक जवान घायल बताए जा रहें हैं। वहीं 9 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। यह घटना बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई। बताया जाता है घटना के वक्त बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद थे। यह क्षेत्र नक्सली हिडमा के गांव से करीब है जिसके शामिल होने की बात सामने आ रही है। विगत 10 दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा नक्सली हमला है। नारायणपुर में हुए हमले में 5 जवान शहीद हुए थे। बीते 17 मार्च को सरकार ने नक्सलियों के समक्ष शांतिवार्ता का प्रस्ताव रखा था जिसमें तीन मांगे प्रमुख रूप से नक्सलियों ने रखा था।

इस घटना के बाद सीएम भूपेश बघेल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। वहीं गृमंत्री अमित शाह ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और हरसंभव मदद छत्तीसगढ़ को देने की बात कही। गृहमंत्री अमित शाह को सीएम बघेल ने मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया और इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टि़्वट कर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री जी ने कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे। महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने भी घटना की निंदा की है।

Related Articles

Back to top button