छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के एक और जिले में लॉकडाउन का ऐलान, इन चीजों को मिलेगी छूट, देखे आदेश की कॉपी

कवर्धा(khabar warrior)- प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे है। इस संक्रमण को रोकने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को अपने स्वविवेक से लॉकडाउन लगाने के निर्देश दिए गया है। अभी तक प्रदेश के 20 से अधिक जिले लॉक हो चुके है। इसी कड़ी में अब कवर्धा जिले में जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल शाम 4 बजे से 7 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। इस संबंध में जिला कलेक्टर शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के कहा गया है कि इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी चीजे जिले में प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही दूध के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे और शाम 5 बजे से 6 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी समय में हॉकर न्यूज़ पेपर का वितरण करेंगे।
देखे आदेश की कॉपी:-




