मध्य प्रदेश

राहुल गांधी के बयान पर शिवराज का पलटवार, कही ये बात

भोपाल(khabar warrior)- राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। चौहान ने कहा सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को चली। जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की,हजारों हजार लोगों को जेल में डाला,आपातकाल लगाया आज वह भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं।

शिवराज सिंह ने सवाल किया कि अगर भारत में लोकतंत्र नहीं होता तो महाराष्ट्र में कैसे सरकार बना ली छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में पिछली बार के चुनाव परिणाम ऐसे क्यों रहे? उन्होंने राहुल गांधी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि खुद में क्षमता है नहीं दूसरों पर सवाल खड़े करते हैं।

आपको बता दें राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा था कि भारत लोकतांत्रिक देश नहीं रहा।  उन्होंने एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला दिया था, जिसमें यह लिखा गया था, “भारत में अब पाकिस्तान की तरह एकतंत्र है, बांग्लादेश से भी बदत्तर।” उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश नहीं रहा।

Related Articles

Back to top button