छत्तीसगढ़
आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री व मुख्यमंत्री सदन में होंगे आमने-सामने, कोयला, बेरोजगारी, प्रदूषण व घोषणा पत्र सहित कई बड़े सवाल

रायपुर(khabar warrior)- आज फिर विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सवालों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जवाब देते दिखेंगे। इस सत्र में ये दूसरा मौका होगा, जब सवालों में पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री आमने-सामने होंगे। इससे पहले पिछली बार रमन सिंह का का पहला ही सवाल था, इस बार दूसरा सवाल रमन सिंह करेंगे। कोल उत्खनन व परिवहन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सरकार को घेरेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावे पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के विभागों से जुड़े सवाल आज पूछे जायेंगे। आज सदन में प्रदूषण, बेरोजगारी, वृक्षारोपण और जन घोषणा पत्र की अपूर्ण घोषणाओं और बिजली सहित कई मुद्दों को लेकर सवाल गूंजेंगे।



