गरियाबंद में लगा 10 दिनों का लॉकडाउन, इन जिलों में भी कुछ देर में जारी होगा आदेश

गरियाबंद(khabar warrior)- प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। आए दिन यहां कई हजारों मरीजों की पुष्टि हो रही है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं अब गरियाबंद में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है। गरियाबंद कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद में 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। 13 अप्रैल की सुबह 6 बजे से लॉकडाउन लगेगा, जो 23 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक प्रभावी होगा।
गौरतलब है कि सुरजपुर व सरगुजा में भी लॉकडाउन लगाने का तैयारी चल रहा है। आगामी 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया जा सकता है। दोनों जिलों लॉकडान का आदेश जारी होने वाला है। सरगुजा कलेक्टर संजीव झा और सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने संकेत दिए हैं कि, यह बेहद सख़्त लॉकडाउन होगा और अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर शेष सब पर रोक रहेगी।
बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 97 लोगों की हुई है। वहीं 14098 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है और 4668 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है।



