छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बने ये, तीसरे छत्तीसगढ़िया अफसर होंगे

प्रशासनिक सेवा (खबर वारियर)- वरिष्ठ IAS अफसर अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव होंगे। उनकी नियुक्ति को लेकर सोमवार को शासन ने आदेश जारी कर दिया है। IAS जैन राज्य के 12वें चीफ सेक्रेटरी होंगे और IAS आरपी मंडल की जगह लेगे। IAS मंडल का 30 नवंबर को ही रिटायरमेंट हुआ है। वर्तमान में IAS जैन के पास ACS वित्त विभाग और अतिरिक्त प्रभार ACS जल संसाधन विभाग का था।

1989 बैच के IAS अमिताभ जैन अकेले ऐसे अफसर हैं, जिनके पास अलग-अलग विभागों में काम करने का लंबा अनुभव है। लंबी फाइनेंस विभाग की जिम्मेदारी के साथ ही उन्होंने गृह, जेल, परिवहन, जल संसाधन और वाणिज्यकर जैसे कई बड़े पोर्टफोलियो में भी काम किया है। रिटायर्ड IAS विवेक ढांढ और अजय सिंह के बाद तीसरे छत्तीसगढ़िया अफसर होंगे, जो मुख्य सचिव की कुर्सी पर बैठ रहे हैं।

सारी शिक्षा छत्तीसगढ़ में ही हुई, IAS से पहले मैकेनिकल इंजीनियर

अमिताभ जैन की स्कूलिंग दल्ली राजहरा से हुई है। रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है। केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर कुछ समय के लिए उन्होंने लंदन में भी अपनी सेवाएं दी हैं। अमिताभ जैन काफी शांत स्वभाव के अफसर हैं। पिछली सरकार से वे फाइनेंस की जिम्मेदारी संभालते आ रहैं। सरकार बदलने के बाद भी उनकी जिम्मेदारी नहीं बदली गई। नियम और कायदे में काम करना खूबी है।

अब तक राज्य को मिले मुख्य सचिव

IAS अफसर का नाम कार्यकाल
अरुण कुमार दुबे अक्टूबर 2000 से जनवरी 2003 तक
एसके मिश्रा जनवरी 2003 से जून 2004 तक
एके विजयवर्गीय जुलाई 2004 से नवंबर 2005 तक
आरपी बगई नवंबर 2005 से जनवरी 2007 तक
शिवराज सिंह जनवरी 2007 से जुलाई 2008 तक
पी. जाय उम्मेन जुलाई 2008 से फरवरी 2012 तक
सुनील कुमार फरवरी 2012 से फरवरी 2014 तक
विवेक ढांढ फरवरी 2014 से जनवरी 2018 तक
अजय सिंह जनवरी 2018 से जनवरी 2019 तक
सुनील कुजूर जनवरी 2019 से अक्टूबर 2019 तक
आरपी मंडल अक्टूबर 2019 से नवंबर 2020 तक

मुख्यमंत्री चाहते थे IAS मंडल का कार्यकाल बढ़े

सरकार की ओर से IAS आरपी मंडल को शनिवार को हुई भूपेश कैबिनेट की बैठक में विदाई दी गई थी। हालांकि राज्य सरकार चाहती थी कि आरपी मंडल का कार्यकाल छह महीने और बढ़ जाए। इसके लिए एक्सटेंशन का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन डीओपीटी ने मंजूरी नहीं दी। इसके बाद राज्य सरकार ने अमिताभ जैन को मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया।

Related Articles

Back to top button