छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ मन्त्रिमण्डल में बदलाव के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने यूं दिया जवाब

रायपुर( खबर वारियर) छत्तीसगढ़ मन्त्रिमण्डल में फेरबदल व बदलाव को लेकर हो रही चर्चा पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने दो टूक जवाब देकर विराम लगा दिया है।

आज बस्तर दौरे में  निकलते समय पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  छत्तीसगढ़ मंत्री मंडल में बदलाव को लेकर हो रही चर्चा पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।अभी बदलाव या फेरबदल नहीं होगा,हम निरंतर मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा करते रहे हैं जो नियत प्रक्रिया है। अभी बदलाव की कोई संभावना नहीं है लेकिन आगे हाईकमान से जैसे निर्देश मिलेंगे उसका पालन  किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के इस बयान से  उन मंत्रियों को राहत की सांस मिली है ,जिनके  विभागों के परफॉर्मेन्स ठीक नहीं माने जा रहे हैं।और उन्हें बदलने की चर्चा राजनीतिक गलियारे में तेजी से चलने लगी थी।

वहीं उन विधायकों की इन्तजार की घड़ी और लंबी हो जाएगी जो इन फेरबदल की संभावनाओं के बीच अपने मौके की तलाश व जुगाड़ में थे।अब उन्हें हाईकमान के आगामी आदेश के इन्तेजार व उम्मीदों के सांथ दिन बिताने होंगे।

Related Articles

Back to top button