
हुबली कर्नाटक(khabarwarrior)केन्द्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह धर्म के आधार पर देश को विभाजित कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने वोट बैंक के नुकसान का भय है, यही वजह है कि वह नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध कर रही है।
कर्नाटक के हुबली में नागरिकता संशोधन जन-जागृति महाअभियान के दौरान आज शाम एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे यह सिद्ध करे कि संशोधन विधेयक से किसी भारतीय मुसलमान की नागरिकता कैसे जा सकती है। उन्होंने राहुल गांधी को सुझाव दिया कि वे इस कानून का पूरी तरह अध्ययन करें। शाह ने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस अधिनियम के बारे में कोई भ्रांतियां न रखें और इसके सकारात्मक पहुलओं पर ध्यान दें।
गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सीएए को दलित विरोधी कहकर भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक के बाद एक देश की कई समस्याओं का समाधान किया है।