छत्तीसगढ़ के मदन सिंह चौहान ‘गुरुजी’ को ‘पद्मश्री’ सम्मान:मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई

रायपुर(khabarwarrior) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ  मदन सिंह चौहान ‘गुरूजी‘ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बधेल ने कहा कि चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं।गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध  मदन सिंह चौहान का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ।उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है।राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद इस वर्ष मार्च-अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में  मदन सिंह चौहान को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.