Uncategorized
दूसरे T20 मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंण्ड को 7 विकेट से हराया

(khabarwarrior)ऑकलैंड में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में दो – शून्य की बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 15 गेंद शेष रहते लक्ष्य हाडिल कर यह मैच जीत लिया।
भारत की ओर से के एल राहुल ने 57 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 गेंदों में शानदार 44 रन बनाए। अगला मैच बुधवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा।



