छत्तीसगढ़

पद्मश्री डॉ.महादेव प्रसाद पांडेय के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताया गहरा शोक

छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने पद्मश्री डॉ.महादेव प्रसाद पांडेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।

रायपुर – छत्तीशगढ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय के निधन को दुःखद बताते हुए कहा कि, आज़ादी के प्रवर्तक रहे श्री महादेव प्रसाद पाण्डेय जी का समूचा जीवन प्रेरणादायी रहा, जीवन परंत सरल-सहज सादगी भरा जीवन व्यतीत करते रहे, उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है।

डॉ. महंत ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है एवं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button