छत्तीसगढ़राजनीति

109 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा, मोहन मरकाम ने ग्रामीण मतदाताओं का जताया आभार

रायपुर(khabarwarrior) जनपद पंचायत के अभी तक प्राप्त चुनाव परिणामों के अनुसार 109 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। भाजपा अभी तक सिर्फ 34 जनपद पंचायतों में काबिज हो पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव, चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव, नगरीय निकाय चुनाव और खासकर 10 में से 10 नगर निगम के बाद 145 जनपद पंचायतों में 109 जनपद पंचायतों में कांग्रेस का कब्जा होना बड़ी उल्लेखनीय सफलता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम से मिलकर जनपद पंचायत चुनावों में शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन के साथ कांग्रेस मीडिया विभाग के साथियों ने बधाई दी।

जनपद पंचायत चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्रामीण मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाये गये कार्यक्रमों और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस जीत का श्रेय सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, विधायकों के साथ-साथ नवनिर्वाचित जनपद सदस्यों को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button