छत्तीसगढ़राजनीति

27 जिला पंचायतों में 20 जिला पंचायत अध्यक्षों और 21 जिला पंचायत उपाध्यक्षों पर कांग्रेस की जीत,प्रदेश भर में जश्न का माहौल

रायपुर(khabarwarrior) छत्तीसगढ़ में   कांग्रेेेस नगर निगम चुनाव के बाद अब प्रदेश के  पंचायत चुनाव में भी बम्पर जीत दर्ज करते हुए जनपद व जिला पंचायतों में कब्जा कर लिया है।

नगर निगमो में कब्जा के बाद  ग्रामीण मतदाताओं नें  जनपद व जिला पंचायतों में भी कांग्रेस को विजयी बनाया है।109 जनपदों के बाद अब27 जिला पंचायतों में 20 जिला पंचायत अध्यक्षों और 21 जिला पंचायत उपाध्यक्षों कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाया हैं। 145 जनपद पंचायत के चुनाव हुए, उसमें 110 जनपद पंचायतों में कांग्रेस को जीत मिली है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख  शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली 14 महीने की सरकार के कार्यक्रमों और कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर ग्रामीण जनता की भी मुहर लगी है। आज कांग्रेस सरकार जो काम कर रही है। उस पर जनता विश्वास करती है, किया है। भारतीय जनता पार्टी ने झूठा प्रोपोगंडा किसानों के साथ लगातार भाजपा प्रोपोगंडा करती है। झूठा दुष्प्रचार करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी पर जनता ने विश्वास नही किया।

कांग्रेस की ग्रामीण मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कार्यक्रमों का सीधा लाभ आम जनता को मिला है। कहीं ना कहीं लगातार चुनावों में कांग्रेस को जीत मिल रही है। जीत का श्रेय सरकार के कामों केसाथ-साथ हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जाता है। जिनकी बदौलत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में सफलता मिली।

दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव और चित्रकोट उपचुनाव में भी कांग्रेस जीती है। लगातार छत्तीसगढ़ में जीत  का सिलसिला निरंतर जारी है रहे हैं।

पूरे प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न  मनाया जा था है,।प्रदेश कार्यालय  राजीव भवन में भी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button