सड़क पर धान फेंक कर लगाई आग,खरीदी केंद्रों की मनमानी से आक्रोशित किसान

सूरजपुर(khabarwarrior)सूरजपुर जिले मेंधान खरीदी केन्द्रों की मनमानी के कारण जिले के कई ईलाकों में किसानों का आक्रोश देखने को मिल रहा है,,,बात करें जिले के सिलफिली की तो यहां किसानों ने समिति प्रबंधक के द्वारा धान खरीदी करने में हिला हवाली करने के कारण अपना धान सड़क पर फेंक कर आग लगाते नजर आये,,,,
हालांकी जिला प्रशासन का अमला मौके पर पहॅूच कर किसानो को समझाईस दिया की उनका एक एक दाना धान खरीदा जायेगा और समिति प्रबंधक के विरूद्व लापरवाही पाये जाने पर कानुनी कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ और किसानों ने अपना आंदोलन खत्म किया।
विपक्ष भी हुआ किसानों के संग
धान खरीदी केन्द्र में विवाद की स्थित का पता लगने पर विपक्ष भी दल बल के साथ पहॅूच कर किसानों के आंदोलन में अपनी भी सहभागिता निभाई।
विदित हो कि ये वही गांव है जहां कुछ साल पहले किसानों ने टमाटर और सब्जियों की दाम लागत से भी कम हो जोने के बाद टमाटर और सब्जियों का ढेर सड़क पर फेंक कर ट्रेक्टर चला दिया था।
मामला ये है कि क्षेत्र के किसान जब समिति द्वारा जारी धान खरीदी टोकन लेकर धान बेचने आये तो वहां कि समिति प्रबंधक ने ये कहते हूए धान खरीदी करने से मना कर दिया कि उसे उपर से आदेश है की अब धान नहीं लेना है,,,जबकी किसानों का कहना है की हम तीन दिनो से टोकन लेकर खरीदी केन्द्र का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सिलफिली धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक धान खरीदी में टालमटोल कर रहें हैं।
,लिहाजा किसाना अपना धान सड़कों पर फेंक कर आंदेालन करने विवश हो गये,,,,किसानों का आंदोलन हो पाता वैसे ही जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार मौके पर पहूॅच गये और मामला शांत कराया तब जाकर धान खरीदी शुरू हो पाया।
दूसरी तरफ मिडिया के पहूॅचते हूी समिति प्रबंधन भी ये कहने लगे की सभी किसानों का एक एक दाना धान खरीदा जायेगा।