आखिरकार हुआ इंसाफ,निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चारों दोषियों को दी गई फांसी
दिल्ली(khabarwarrior)निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले के चारों दोषी – पवन गुप्ता, विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर और मुकेश सिंह को आज सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई।
निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को 20 मार्च की तड़के सुबह साढ़े पांच बजे तिहाड़ जेल के भीतर फांसी दे दी गई. सात साल बाद मिले इंसाफ के बाद निर्भया की मां के आंखे नम रही और उन्होंने कहा, ”आज का दिन हमारे बच्चियों के नाम, हमारे महिलाओं के लिए.. देर से ही लेकिन न्याय मिला.. हमारे न्यायिक व्यवस्था, अदालतों को धन्यवाद.
इससे पहले दोषियों ने फांसी से बचने के लिए हरसंभव कानूनी उपायों का इस्तेमाल किया। दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय ने कल रात सज़ा पर रोक लगाने की दोषियों की अंतिम याचिका भी खारिज कर दी।
दिसंबर 2012 में पैरा-मेडिकल छात्रा निर्भया के साथ दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने दुष्कर्म किया था। इस मामले के दोषियों में से एक ने जेल में आत्म हत्या कर ली थी और एक अन्य किशोर अभियुक्त को तीन साल तक बाल सुधार गृह में रखे जाने के बाद रिहा कर दिया गया था। हली बार तिहाड़ जेल में चार दोषियों को एक साथ फांसी पर लटकाया गया।
निर्भया के माता-पिता ने कहा कि यह सज़ा भविष्य में अपराधियों के लिए सबक बनेगी। उन्होंने निर्भया और देश की लाखों महिलाओं को न्याय देने के लिए भारतीय न्यायपालिका,शासन,प्रशासन और सरकार का आभार व्यक्त किया।