छत्तीसगढ़

आईजी भी आए कोरोना की चपेट में, ट्विट कर दी जानकारी

बिलासपुर(khabar warrior)- प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। आम लोग तो क्या नेता मंत्री समेत राज्य के अफसर भी इसकी जद में आ रहे है। इसी बीच अब बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि “बुखार एवं जुकाम जैसे शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपने आप को आइसोलेट कर कल अपनी कोविड़-19 की जाँच कराई, जाँच में मेरी SARS-CoV-2 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मैंने प्राथमिक उपचार प्रारम्भ कर दिया है. मेरे संपर्क में आने वालों से निवेदन है कि वे स्वयं को क्वारंटाइन करते हुए अपनी जाँच करा ले”.

 

अगर मरीज़ों की संख्या की बात करे तो बिलासपुर जिले में सोमवार को 829 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद कुल मरीजों का आंकड़ा 30250 हो गया है। अच्छी बात यह है कि 24410 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 5576 है। कोरोना से अब तक 264 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button