छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हानिकारक गैस के चपेट में आये 7 मजदूर,3 गंभीर को किया गया रेफर

रायगढ़/रायपुर(khabarwarrior)मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देश पर रायगढ़ कलेक्टर  यशवंत कुमार आज पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंग के साथ रायगढ़ जिले के तेतला स्थित शक्ति पेपर मिल में हानिकारक गैस के संपर्क में आकर बीमार हुए मजदूरों से मिलने संजीवनी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से भर्ती मजदूरों का हाल जाना।

कलेक्टर  यशवंत कुमार द्वारा मजदूरों के परिजनों व अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर 03 को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किये जाने की व्यवस्था करवाई गई। कलेक्टर  यशवंत कुमार ने मिल संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया है कि व्यक्तिगत रूप से घायलों के साथ रायपुर जाकर उनका पूरा इलाज कराये।

साथ ही रेड क्रॉस और प्रशासन की ओर से एक पटवारी को भी रेफेर किये मजदूरों के साथ रायपुर जाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर कलेक्टर ने मजदूरों के परिजनों से कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि घायलों का अच्छे से इलाज हो।

मिली जानकारी अनुसार पुसौर के तेतला में शक्ति पेपर मिल जिसमे पेपर को रिसायकल करने का कार्य किया जाता है। लॉक डाउन के दौरान बंद इस मिल को पुनः प्रारम्भ करने से पूर्व मजदूर रिसायकल चैम्बर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान हानिकारक गैस के संपर्क में आने पर मजदूरों की तबियत बिगड़ने लगी। जिस पर उन्हें इलाज के लिए रायगढ़ के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

भर्ती करवाये गए कुल 07 मजदूरों में 03 मजदूरों डोलामणि सिदार उम्र 35 वर्ष, सुरेंद्र गुप्ता उम्र 28 वर्ष, अपधर मालाकार उम्र 40 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफेर किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस तथा अन्य व्यवस्थाएं करवायी जा रही है।

शेष 04 मजदूर पुरन्धन कुमार उम्र 21 वर्ष, अनिल कुमार उम्र 22 वर्ष, निमाणी भोय उम्र 40 वर्ष, रंजीत सिंग उम्र 34 वर्ष का इलाज संजीवनी में ही जारी रहेगा। जिसके लिए संजीवनी अस्पताल प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button