छत्तीसगढ़

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में जमकर हंगामा, NSUI ने घेरा कुलपति चेम्बर, कुलपति गायब

रायपुर(खबर वारियर)- प्रदेश के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति के चेंबर का घेराव किया। यहां घंटों जमकर हंगामा चला। कुलपति के खिलाफ खूब नारेबाजी हुई। जब यह सब हुआ उस दौरान ऑनलाइन वेबिनार चल रहा था, जिसे बंद करवा दिया गया। एनएसयूआई का आरोप है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति जब से कुलपति का पदभार संभाला है, तबसे कुलपति छात्रों से नहीं मिलते हैं और न ही किसी तरह की छात्रों की परेशानी को समझने का प्रयास करते हैं।

ऐसे में एक नहीं कई बार छात्रों ने उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन वह हमेशा गायब रहे। दरअसल, यह मुद्दा तब गरमाया जब विश्वविद्यालय ने कुछ दिन पहले वेबिनार का आयोजन किया और उस वेबिनार पर छात्रों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि जब से नए कुलपति बलदेव भाई शर्मा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बने हैं, तब से ही सिर्फ और सिर्फ वेबिनार और बाकी अन्य कार्यक्रमों में आज तक के लोगों को ही निमंत्रण दिया जाता है।

इस वेबिनार में भी आईआईएमसी के महानिदेशक संजय द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था। जिससे छात्र काफी नाराज दिखाई देते हुए कुलपति के दफ्तर तक पहुंचे। यही नहीं, मामला इस ज्यादा तब गरमाया जब लगातार बच्चे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आ रहे हैं और हर तरह की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। चाहे वो एडमिशन की समस्या होगी या फिर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में किसी सूचना के बारे में जानकारी।

साथ ही साथ बच्चों ने कुलपति पर यह आरोप भी लगाया है कि न ही विश्वविद्यालय के विभागों में विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहते हैं और न ही कोई कर्मचारी सीधे मुंह बात करते हैं। इसके अलावा उनका कहना था कि लगातार एडमिशन के लिए तो हम आते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय का रवैया एकदम ढीला ढाला और सुस्त नजर आता है जिससे एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है और उन्हें बार-बार शहर से इतनी दूर स्थित विश्वविद्यालय में आने का खर्चा उठाना पड़ता है। हंगामे के दौरान जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, हनी बग्गा, तुसार गुहा सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button