राजनीति

मोदी का पत्र व सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय

रायपुर(khabarwarrior)भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अशोका पार्क शंकर नगर में केंद्र सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पत्र को जनता तक पहुंचाने व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराने के अभियान का छत्तीसगढ़ प्रदेश में विधिवत शुभारंभ किया।

इस अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, विश्व कल्याण हेतु भारत की भूमिका और कोविड-19 के फैलने से बचाव के लिए सावधानियां और स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों का संकल्प भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने दिलाया एवं इस हेतु जनता से आह्वान किया ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, छगनलाल मूंदरा, जयंती भाई पटेल, उमेश घोरमोड़े, अकबर अली, अर्चना शुक्ला, रोहित साहू, संभु गुप्ता, असगर अली, आरिफ नियाजी दलविंदर सिंग बेदी आदि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में घर घर पहुंच कर अभियान के तहत आह्वान किया व मोदी जी का पत्र एवं सरकार की उपलब्धियों का पाम्पलेट वितरित किया।

Related Articles

Back to top button