
रायपुर (खबर वारियर) भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र ‘अटल विश्वास पत्र‘ जारी कर दिया है। यह घोषणापत्र अटल जी की 100 वीं जयंती और ‘अटल निर्माण वर्ष‘ के अवसर पर, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है।
घोषणापत्र को तैयार करने के लिए भाजपा ने प्रदेशव्यापी ‘सुझाव संग्रहण अभियान’ चलाया, जिसमें जनता से उनके सुझाव और अपेक्षाएं मांगी गईं। हज़ारो सुझाव प्राप्त हुए, जिनमें से महत्वपूर्ण सुझावों को घोषणापत्र समिति ने शामिल किया।
नगरीय निकाय चुनाव 3025 के लिए किए गए ये प्रमुख वादें







