छत्तीसगढ़

राजीव गांधी की जयंती, सद्भावना दिवस पर युवा कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण

दुर्ग(खबर वारियर)स्व राजीव गांधी  की 76 वी जयंती व विश्व सद्भावना दिवस पर अहिवारा विधानसभा क्षेेेत्र में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक जगत गुरु रुद्र कुमार के निर्देशानुसार प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव जयंत देशमुख के तत्त्वाधान में जिला युवा कांग्रेस सचिव धर्मेश देशमुख के नेतृत्व में अहिवारा विधानसभा के ग्राम अँजोरा, ढाबा,भेडशर, डांडेशरा,टोला, गनियारी में प्रत्येक ग्राम में युवा कांग्रेस एवं ग्रामीणों द्वारा 76–76 फलदार वृक्ष का वृक्षारोपन किया गया एवं पेड़ की देखभाल करने का प्रण लिया गया।इसके सांंथसांथ युवा कांग्रेस द्वारा पौधों का वितरण भी किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सदस्य नोहर साहू, महाचिव योगेश घुघवारे,पुकेश्वर साहू,पप्पू साहू,सचिव चिंटू जैन ,कमल नारायण,करन चौहान ,कुलभूषण पटेल, प्रहलाद देशमुख, गोपी साहू, लीलेशवर निषाद खोमेंद्र देशमुख.एवम भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि एवम ग्राम वाशी समिलित हुए।।

Related Articles

Back to top button