प्रधानमंत्री सुनें शासकीय कर्मचारियों की मन की बात – वीरेंद्र दुबे

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीगसढ़ ने मन कि बात के माध्यम से भेजे अपने संदेश
रायपुर(खबर वारियर)पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीगसढ़ प्रदेश के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने अपना संदेश दर्ज कराते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मन की बात के रूप में 2004 के पश्चात नियुक्त शासकीय कर्मचारियों के मन की पीड़ा को व्यक्त किया । नवीन पेंशन प्रणाली कर्मचारियों के लिए सिर्फ एक छलावा साबित हो रहा है ।
वर्तमान में बहुत से कर्मचारी जो सेवानिवृत्त हुए हैं नवीन पेंशन प्रणाली ने उनके सालों के मेहनत से कमाई पूंजी को डुबो कर रख दिया है अब उनके सामने जीवन निर्वाह का संकट पैदा हो गया है ।अब बुढ़ापे में वे कहा जाए ।इसी बात से वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी सेवानिवृत्ति के पश्चात अपने भविष्य को लेकर चिंतित है ।

इसी चिंता को वीरेंद्र दुबे ने मन की बात के रूप में प्रधानमंत्री के समक्ष जाहिर किया है और उनसे सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए पुरानी पेंशन प्रणाली को कर्मचारियों के हित मे बहाल करने की अपील की है ।
उल्लेखनीय है कि बी.पी.सिंह रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष,(NOPRUF) के नेतृत्व में वीरेंद्र दुबे और संजय शर्मा संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक के रूप में पुराना पेंशन बहाली के इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे है और इसमें समस्त कर्मचारियों का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा हैं। प्रदेश के लगभग 3 लाख एवं पूरे देश मे 60 लाख शासकीय कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री से विभिन्न माध्यमों से गुहार लगाते आ रहे है ।
इस माह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में 26 अगस्त तक लाखो शासकीय कर्मचारियों ने अपनी मन की बात प्रधानमंत्री से की है। यदि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नही दिखाई देगी तो भविष्य में यह एक बड़े आंदोलन का रूप लेकर आगे बढ़ेगी ।



