LIC में आईपीओ के खिलाफ CZIEA ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ.महंत को सौंपा ज्ञापन

रायपुर(khabarwarrior)एलआईसी के आईपीओ जारी करने के भारत सरकार के फैसले के खिलाफ इसे रोकने जनसमर्थन जुटाने आल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन की ओर से बीमा कर्मी देश भर में लोकसभा व राज्यसभा के सांसद के साथ ही राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सभी राजनीतिक दल के प्रमुख से भी मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंप कर देश की इस सबसे बड़ी वित्तीय संस्थान को कमजोर करने की बजाय सुदृढ़ करने की अपील कर रहे हैं । इस कड़ी में संगठन के प्रतिनिधि मंडल सी जेड आई ई ए के महासचिव कामरेड धर्मराज महापात्र के नेतृत्व में पदेश के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से भेंट की ।
उन्होंने साथ ही कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के नाम भी ज्ञापन सौंपा और उनसे इस पर संसद में केंद्र सरकार की तरफ से कोई विधेयक लाए जाने पर विरोध करने और इसके विरोध में प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को पत्र लिखने की अपील की ।
डॉ. महंत ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को ध्यान से सुना तथा इस पर प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को पत्र लिखने का और इसका विरोध करने का आश्वासन दिया ।
रायपुर मण्डल के महासचिव सुरेन्द्र शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि 1 सितम्बर को भारतीय जीवन बीमा निगम के 64 वें स्थापना दिवस पर बीमा कर्मी पूरे प्रदेश में सामाजिक दूरी के साथ कोवीड नियमों का पालन कर मानव श्रृंखला, पर्चा वितरण आदि कार्यक्रम कर इसके हिफाजत का संकल्प लेंगे ।
प्रतिनिधिमंडल में अलेक्जेंडर तिर्की, सुरेन्द्र शर्मा, गीता पंडित, आर के गोहिल, राजेश पराते, के के साहू, वासुदेव शुक्ला, ज्योति पाटिल, अनुसुइया ठाकुर, टी के मिश्रा, ललित वर्मा, संदीप सोनी भी शामिल थे।



