
दिल्ली(खबर वारियर)रेेलवे बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस महीने की 12 तारीख से 80 नई विशेष पैसेंजर रेलगाडियां शुरू की जाएंगी। रेलवे ने बताया कि रेल यात्री इन नई गाडियों के लिए 10 सितंबर से आरक्षण करना शुरू कर सकते हैं। ये रेलगाडियां देशभर में चल रही 230 रेलगाडियों के अतिरिक्त होंगी।
रेलवे बोर्ड के अनुसार आरक्षण की मांग और प्रतीक्षा सूची पर रेलवे नजर रखे हुए है। अगर जरूरत पड़ती है तो और रेलगाडियां बहुत जल्द शुरू की जाएंगी।
राज्य सरकार के विशेष अनुरोधों पर परिक्षाओं और अन्य विशेष उद्देश्यों के लिए और रेलगाडियां चलाई जा सकती है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से 12 सितंबर से सिकंदराबाद, दरभंगा विशाखापट्टनम, अहमदाबाद एवं पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन सर्विस की सुविधा
रेल मंत्रालय के आदेश अनुसार 12 सितंबर से देशभर में 40 जोड़ी ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से 04 जोड़ी गाड़ी सिकंदराबाद, दरभंगा, कोरबा विशाखापट्टनम, पूरी, अहमदाबाद के लिए यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी।
यह ट्रेनें श्रमिक ट्रेनों एवं वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त रहेंगी।
(1) गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद दरभंगा सिकंदराबाद से मंगलवार एवं शनिवार को
(2) गाड़ी संख्या 07008 दरभंगा से सिकंदराबाद दरभंगा से गुरुवार एवं शुक्रवार को
(3) गाड़ी संख्या 08517 कोरबा- विशाखापट्टनम प्रतिदिन
(4) 08518 विशाखापट्टनम से कोरबा प्रतिदिन
(5) गाड़ी संख्या 08405 पुरी-अहमदाबाद, पुरी से बुधवार को
(6) 08406 अहमदाबाद -पुरी अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को
(7) गाड़ी संख्या 08426 दुर्ग- पुरी प्रतिदिन
(8) 08425 पुरी -दुर्ग प्रतिदिन चलेगी।



