देश-विदेश

UN में भारत ने पाक को एक बार फिर लगाई लताड़

(khabarwarrior) 

UN में  पाक को लताड़ लगाते हुए भारत ने कहा, हमने एक बार फिर यूएन के मंच पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हेट स्पीच को सुना। ये ऐसे वक्त पर हुआ है जब पाकिस्तान अपने देश में व अपनी सीमाओं पर लगातार हिंसा की संस्कृति अपनाए हुए है। भारत ने कहा कि मानवाधिकार को लेकर पाकिस्तान का दयनीय रिकॉर्ड और धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए उसका बर्ताव अंतरराष्ट्रीय जगत के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। ईशनिंदा कानून का इस्तेमाल यहां धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ होता है।

साथ ही भारत द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान में महिलाओं व लड़कियों की स्थिति दयनीय है क्योंकि उनका अपहरण व दुष्कर्म किया जाता है। उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराई जाती है। महामारी ने इसमें और इजाफा किया है।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के प्रोपगेंडा पर भारत ने कहा कि ये पाकिस्तान की अपनी मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है।

साथ ही बयान में कहा गया कि भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने से पहले, जहां सभी धर्मों को संविधान के अनुसार समान अधिकार दिए गए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी प्रतिनिधियों को धार्मिक अल्पसंख्यों को लेकर अपने सिस्टम और रिकॉर्ड की तरफ जरूर देखना चाहिए।

बयान में भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान सभी धर्मों, संस्कृति, नस्लीय समूहों के बीच बातचीत के महत्व पर जोर दिया। साथ ही गलत सूचना के अभियान से निपटने के लिए सहयोग के महत्व पर बल दिया

Related Articles

Back to top button