छत्तीसगढ़

लॉकडाउन में जारी है स्पर्धाओं और पुरस्कारों की श्रंखला

दुर्ग(खबर वारियर)रासेयो बीआईटी दुर्ग द्वारा वैश्विक महामारी के चलते डिजिटल माध्यम से विभिन्न परिवर्तनात्‍मक स्पर्धाओं का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इकाई के कार्यक्रम अधिकारी  शबाना नाज़ एवं अमर डे द्वारा यह जानकारी दी गयी कि स्वयंसेवक छात्र छात्रों द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं राजकीय स्तर के डिजिटल पोस्टर , शास्त्रीय नृत्य , लघु चलचित्र इत्यादि जैसे स्पर्धाओं में बड़ी संख्या में भाग लिया अपितु शीर्ष स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरान्वित भी किया।

इकाई द्वारा 74 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ” इंडिया ऐट 74 : अ नेशन मार्चिंग टुवर्ड्स आत्मनिर्भर भारत “ विषय पर डिजिटल पोस्टर स्पर्धा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर कराया गया , जिसमे बारह से ज़्यादा राज्यों से सौ से ज़्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

जिसमे बीआईटी के सौम्या प्रथम , जानकी देवी कॉलेज दिल्ली की पूर्णिमा एवं अनुष्का द्वितीय एवं बीआईटी के ही पियूष तृतीय स्थान पर रहे। बीआईटी दुर्ग प्राचार्य डॉ अरुण अरोरा द्वारा स्वयंसेवको के निरंतर प्रयास की प्रशंसा की गयी ।

इसी श्रंखला में स्वयंसेविका उर्जिता मिश्रा द्वारा जे सी बोस महाविद्यालय फरीदाबाद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शास्त्रीय नृत्य स्पर्धा में द्वितीय स्थान अर्जित किया गया।

छत्तीसगढ़ राज्य के एड्स नियंत्रण विभाग द्वारा समर्थित रेड रिबन क्लब छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस‘ के अवसर पर मास्क डिजाइनिंग, पेंटिंग , शॉर्ट वीडियो व एनीमेशन डिज़ाइन प्रतयोगिताएं वर्चुअल मंच पर अयोजित कि गई जिसमे सम्पूर्ण राज्य से दो सौ से अधिक प्रतिभागी रहे।

रासेयो बीआईटी दुर्ग के स्वयंसेवको ने अपने कलात्मक खूबियों से न सिर्फ तारीफे हासिल की बल्कि राज्य स्तर पर अनेको इनाम भी अपने नाम किये।

जिसमे सोनाली देओहरे ने मास्क डिजाइनिंग व अंकिता नायर ने एनीमेशन डिजाइनिंग में प्रथम पुरस्कार हासिल किया , वहीं ऋषिका उपाध्याय को शार्ट वीडियो की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। रासेयो समन्वयक एसआर ठाकुर द्वारा स्वयंसेवको को बधाई दी गयी।

इकाई द्वारा आयोजित समस्त कार्यक्रमों में स्वयं सेवक मोहित ,अविनाश , कृष्णकांत , नितेश , अंकित , सौम्या, ऋतिक , पालक , कृतिका ,मानसी एवं पियूष द्वारा योगदान दिया गया।

Related Articles

Back to top button