एक कदम – एक भारत श्रेष्ठ भारत की ओर

दुर्ग(खबर वारियर)एकजुट होकर देश में नए बदलाव लाना है, हमारे इस प्यारे से “एक भारत” को मिलकर “श्रेष्ठ भारत” बनाना है।
वास्तव में हमारे देश की उन्नति तभी हो सकती हैं जब हम सभी भारत वासी एकता के बंधन में बंधे। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” एक ऐसी योजना है जिसे भारत के प्रधानमंत्री जी ने शुरू किया था। इस योजना के तहत एक राज्य किसी दूसरे चयनित राज्य की भाषा,संस्कृति, इतिहास,कला,विज्ञान आदि को समझता और अपनाता है।
“एक भारत श्रेष्ठ भारत” की योजना को आगे बढ़ाते हुए, छत्तीसगढ़ के महाविद्यालय बी.आई.टी, दुर्ग एन.एस.एस दल ने गुजरात के महाविद्यालय आनंद फ़ार्मेसी एन.एस.एस दल के साथ जुड़कर अयोजित कराया “एक भारत श्रेष्ठ भारत” वेबिनार।
इस वेबीनार के माध्यम से जुड़े दो राज्यो ने अपने अपने प्रांतों को बखूबी बेहतरीन रूप से दर्शाया।कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना, बी.आई.टी,दुर्ग महाविद्यालय के अध्यक्ष मोहित ने सभी का स्वागत किया ।
इसके पशचात बी.आई.टी, दुर्ग महाविद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा की गए वीडियो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के जनसांख्यिकीय, नृत्यरुप एवं आदिवासी समुदाय के बारे में बताते हुए साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न खाने पीने की चीजों के बारे में वार्तालाप की और कार्यक्रम आगे बढ़ाया ।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना बी.आई.टी, दुर्ग महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी शबाना नाज सिद्दीकी और अमर कुमार डे एव आनंद फार्मेसी महाविद्यालय के ओर से कार्यक्रम अधिकारी शुभास चंद्र पटेल और प्राध्यापक सदस्य चेत्ना मोदी के साथ साथ दोनों राज्यों के स्वयंसेवकों ने भी बड़ी उत्साह के साथ भाग लिया ।
बी. आई. टी,दुर्ग प्रिंसिपल अरुण अरोरा एवं रासेयो समन्वयक एस. आर ठाकुर द्वारा इकाई के उच्चतम प्रयास की सराहना की । जिसके उपरांत कार्यक्रम अधिकारी शबाना नाज़ सिधिक़ी ने सभी स्वयंसेवकों के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी खूब सराहना की और स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया।
इसके पशचात कार्यक्रम को जारी रहते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना, गुजरात के स्वयंसवेक व्रज ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से सभी को गुजरात के प्रसिद्ध संस्कृति एवं परंपरा की झलक दिखलाते हुए वहाँ की पारंपरिक वेशभूषा के बारे मे बताया और वहां मौजूद विभिन्न पर्यटन स्थल एवं राष्ट्रीय उद्यान से सभी को परिचित कराया।
कार्यक्रम के समापन मेें गुजरात की आनंद फार्मेसी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की शैक्षिक छात्र प्रमुख डॉ.चेतना ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया तथा बी.आई.टी, दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई का आभार व्यक्त किया ।
स्वयंसेवकों द्वारा दर्शाए गए इन झलकियों को देख सभी प्रतिभागियों और साथ ही साथ सभी कार्यक्रम अधिकारियों के मन में उतेजना बढ़ा दी।
कार्यक्रम के अंत मे गुजरात द्वारा प्रतिपुष्टि प्रपत्र साझा किया गया।प्रतिपुष्टि प्रपत्र के बाद दोनो ही राज्यो द्वारा बनए गये वीडियो पर आधारित प्रश्नोत्तरी कराई गयी , जिसमें गुजरात के प्रश्नोत्तरी के जवाबो को छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने प्रदान किया , वैसे ही छत्तीसगढ़ के प्रश्नोत्तरी के जवाबो को गुजरात के प्रतिभागियों ने दिया।
इसी के साथ इस कार्यक्रम जिसमे सभी ने बडी ही उत्सुकता के साथ भिन्नता में अखंडता का प्रदर्शन किया , को डिजिटल माध्यम से सफलता पूर्वक सम्पुर्ण कराया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयं सेवक अविनाश,नितेश,मोहित, कृष्णकांत, शोर्या, पलक,सौम्य,अदिति,मानसी,कृतिका,अंकित ने अपना योगदान दिया।



