स्कूलों को खोलने दिशा-निर्देश जारी

खबर वारियर–स्कूलों को फिर से खोलने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशानिर्देश तैैयार किए हैं।
स्कूलों में समुचित साफ सफाई और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था करनी होगी।स्कूल इमरजेंसी केयर सपोर्ट और हाइजीन से जुड़ी टास्क टीम गठित करेंगे।
छात्रों की सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए स्कूल खुद SOP तैयार कर सकते हैं, जिसकी जानकारी नोटिस बोर्ड/पोस्टर/मैसेज और स्कूल कम्युनिकेशन के जरिए सभी अभिभावकों को देनी होगी।
छात्रों के बैठने की व्यवस्था करते वक़्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा, बच्चों के स्कूल आने और जाने का वक़्त अलग अलग होगा, स्कूल इसे ध्यान में रखते हुए टाइम टेबल बनाएंगे।सभी छात्रों और स्टाफ को हमेशा फेस कवर और मास्क पहनना जरूरी होगा।
राज्य सरकारें स्कूल में बच्चों को बुलाने से पहले अभिभावकों की सहमति लेंगी।छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए स्कूलों को फुल टाइम प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी, छात्रों और शिक्षकों के नियमित हेल्थ चेकअप की व्यवस्था भी करनी होगी।
Covid 19 का संदिग्ध मामला पता चलने पर तय प्रोटोकॉल के मुताबिक ही कार्रवाई करनी होगी।सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ बच्चों के खान पान, सेहत और हाइजीन पर भी ध्यान देना होगा।
इन SOP/दिशानिर्देशों के आधार पर राज्य सरकारें स्कूल खोलने के लिए अपना खुद का SOP तैयार करेंगी। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल खोलने को लेकर अभी फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है।अभी स्कूल स्टाफ विभागीय व प्रशासनिक कार्यों को स्कूल में संपादित कर रहे हैं। बच्चों को अभी स्कूल नहीं बुलाया जा रहा है,उन्हें ऑनलाइन व अन्य माध्यमों से पढ़ाई कराई जा रही है।


