एग्रीकल्चरछत्तीसगढ़

1 नवम्बर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करे राज्य सरकार

चुनाव में किये वायदों के अनुसार  चना एवं गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करें सरकार ,

दुर्ग((खबर वारियर) छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनरे तले प्रदेश के हजारों  किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए वादा याद दिलाने  जमकर प्रदर्शन किया।

केन्द्र सरकार ने राज्य से 60लाख मिट्रीक टन चावल लेने की सहमति दे दी है जो कि पिछले साल से 16.5लाख मिट्रीक टन‌अधिक है जिसके लिए राज्य सरकार को 25 लाख मिट्रीक टन अतिरिक्त धान खरीदने का रास्ता खुल गया है, इस बात के मद्देनजर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनरे तले जिले के किसानों ने प्रर्दशन किया एवं राज्य सरकार से प्रति एकड़ 20 क्वींटल धान खरीदने का आग्रह के सांथ धान खरीदी 1नवंम्बर से शुरू करनें का मांग किया गया।जिससे की किसानों को होने वाली नुकसान से बचा जा सके।

संगठन के महासचिव झबेंन्द्र भूषण वैष्णव ने मांगों के संबंध में जानकारी देते हुए मांगों की ओर प्रमुखता से ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि  किसान न्याय योजना के अंतर्गत सभी किसानों को 10 हजार रूपये प्रति एकड़ आदान राशि का भुगतान कर सभी किसानों के साथ न्याय करे सरकार एवं आदान राशी एकमुश्त अप्रैल से जून माह तक करने की मांग की गई।

समर्थन मूल्य पर रबी फसल चना‌ गेहूं की सरकारी खरीद नही होने के कारण उचित मूल्य नही मिल पाता है एवं औने पौने दाम पर अपनी फसल बेचना पड़ता है।अत:चना, गेहूं की सरकारी खरीदीशुरु किया जावे जिसे राज्य सरकार ने चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में शामिल किया था ।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना में सभी किसानों को शामिल करके 10 हजार रू. प्रति एकड़ की आदान राशि जून माह तक एकमुश्त प्रदान करने एवं सिंचाई के लिए किसानों को बीजली सब्सीडी की तरह असिंचित क्षेत्रों के किसानों को भी नगद सहायता की मांगों को लेकर किसानों ने आज जबरदस्त प्रदर्शन किया।

प्रदेश के अलग अलग जिले में प्रदर्शन किए गए  जिसमें दुर्ग में हुए प्रदर्शन में दुर्ग के अलावा बालोद जिला सहित अन्य जिले के किसान भी शामिल हुए।

किसान गांधी प्रतिमा के पास इकट्ठा हुए और हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां और झंडा लिये नारे लगाते हुए रैली के रूप में जिला कार्यालय पहुंचे जहां किसानों को गेट पर ही रोक दिया गया जहां किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र डिप्टी कलेक्टर ठाकुर को सौंप दिया है।

किसानों के रैली प्रदर्शन में राजकुमार गुप्ता,आई के वर्मा, झबेंद्र भूषण वैष्णव, पुरूषोत्तम बाघेला, उत्तम चंद्राकर, परमानंद यादव, बाबूलाल साहू, बंशी देवांगन, बद्रीप्रसाद पारकर, मेघराज मढ़रिया, संतु पटेल, शंकर राव, योगेश्वर दिल्लीवार, प्रमोद पवांर, कल्याण सिंह ठाकुर, वेदनाथ हिरवानी, विष्णु साहू, चंद्रहास अग्रवाल, टेकराम देशमुख, माधो साहू, दीपक यादव, रूठूराम नेताम, एम एल पटेल, हरनारायण पटेल, हर प्रसाद आडिल, बालोद के जीवनंदन पिपरिया सहित सैकडों किसान शामिल थे।

Related Articles

Back to top button