मुफ्त कोरोना वैक्सीन के वादों के सांथ BJP ने बिहार चुनाव के लिए किया घोषणा पत्र जारी, राहुल गांधी ने कसा ये तंज

पटना-बिहार(खबर वारियर)भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें पांच सूत्र, एक लक्ष्य और 11 संकल्प शामिल किए गए हैं जिनमें शिक्षा, गांव, उद्योग, किसानों के हित और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ इसे आज पटना में जारी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में सभी क्षेत्रों में बिहार के विकास की बात की गई है।
सीतारामन ने कहा कि घोषणा पत्र में आत्मनिर्भर बिहार की बात है जहां रोज़गार के नए अवसर पैदा होंगे। इसमें तीन लाख शिक्षकों की नियुक्ति और पंचायत स्तर पर प्रवासी मज़दूरों को रोज़गार देने तथा उनके कौशल विकास की भी चर्चा है।
कृषि के क्षेत्र में पार्टी ने एक नई कृषि निवेश नीति लाने और एक हजार नए किसान उत्पाद संगठनों के गठन का वायदा किया है। कोविड का टीका आने पर सभी लोगों को इसे मुफ्त उपलब्ध कराने की भी बात की गई है। भाजपा की राज्य ईकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि राज्य के शिक्षा विभाग में एक लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2022 तक गरीबों को तीस लाख पक्के घर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस लाख नौकरियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जायसवाल ने कहा कि स्व-सहायता संगठनों के ज़रिए एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा
राहुल गांधी ने कसा तंज:
भाजपा के घोषणा पत्र में कोविड का टीका मुफ्त में उपलब्ध कराने की बात को लेके भाजपा पर तंज कसते हुए कहा….
भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है।
ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख़ देखें।
भारत सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है।
ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख़ देखें।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 22, 2020



