स्पोर्ट्स
IPL क्रिकेट में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर से

स्पोर्ट्स डेस्क (खबर वारियर)आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अबुधाबी में मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर से होगा।
कल रात दुबई में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रन से हरा कर अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने दो विकेट पर 219 रन बनाए थे । रिद्धिमान साहा ने 45 गेंद में 87 और डेविड वार्नर ने 34 गेंद में 66 रन बनाए। 219 के लक्ष्य को पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई।
दिल्ली कैपिटल्स को 131 रन में समेटने में सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान की प्रमुख भूमिका रही, उन्होंने केवल सात रन देकर तीन विकेट लिए।



