छत्तीसगढ़जुर्म

अम्बागढ़ चौकी में 5 साल की मासूम बच्ची से अनाचार, आरोपी फ़रार

राजनांदगाँव ( ख़बर वारियर ) – अंबागढ़ चौकी थाना मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने अपराध दर्ज तो किया है, लेकिन आरोपी वर्तमान में पुलिस से दूर है।

रेप पीड़िता मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद मासूम बच्ची का पड़ोसी आरोपी फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए अंबागढ़ चौकी एसडीओपी घनश्याम कामड़े, टीआई आशीर्वाद रहटगवारकर की अलग-अलग टीमें सरगमी से तलाश कर रही है। पुलिस की इतनी मजबूत कोशिशों के बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देने में अभी तक कामयाब है।

Related Articles

Back to top button