राजधानी
इस महीने शुरू होने वाली रायपुर-जबलपुर फ्लाइट हो सकती है लेट, जानिए क्या है वजह,

रायपुर(ख़बर वारियर)- इस महीने की 15 तारीख से शुरू होने वाली रायपुर से जबलपुर फ्लाइट सेवा में विलंब हो सकता है। विमानन सूत्रों का कहना है कि अभी तक इस विमानन कंपनी को डीजीसीए से अनुमति नहीं मिल पाई है। इस वजह से अभी तक फ्लाइट का शेड्यूल भी तय नहीं हो पाया है। मालूम हो कि यह फ्लाइट रायपुर से जबलपुर के साथ ही भोपाल को भी जोड़ने वाली है। फ्लायबिग विमानन कंपनी द्वारा इसे शुरू किया जाना है।बताया जा रहा है कि इस महीने इसका ट्रायल किया जा सकता है। अब रायपुर से इंदौर, हैदराबाद, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चंडीगढ़, लखनऊ और प्रयागराज के लिए उड़ान भर रही है।
अभी तक अनुमित नहीं
स्वामी विवेकानंद विमानतल के निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि रायपुर से जबलपुर उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को 15 नवंबर से शुरू किया जाना था,लेकिन अभी तक अनुमित नहीं मिल पाई है। इसलिए थोड़ा विलंब हो सकता है।
जयपुर फ्लाइट भी शुरू करने की मांग
ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि रायपुर से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू किया जाना चाहिए। रायपुर से व्यावसायिक कामो के अलावा घुमने-फिरने भी जयपुर काफी संख्या में लोग जाते है। इस बारे में ट्रैवल्स कारोबारियों द्वारा विमानन कंपनियों को पत्र भी लिखा गया है।
त्योहारी सीजन में सात फीसद बढ़े हवाई यात्री
त्योहारी सीजन के चलते अब हवाई यात्रियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो से आठ नवंबर तक के सप्ताह में रायपुर से उड़ान भरने वाली विमानों की संख्या में पिछले हफ्ते की अपेक्षा दो फीसद कमी आई है,लेकिन हवाई यात्रियों की संख्या सात फीसद बढ़ी है। इस हफ्ते 240 उड़ानों से 27660 यात्रियों की आवाजाही हुई है।



