छत्तीसगढ़

नाराज कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की शनिवार को निर्णायक बैठक

रायपुर (खबर वारियर) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आपातकालिन बैठक आगामी 21 नवंबर शनिवार को दोपहर कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त संचालक कृषि के सभागार में आहूत किया गया है। इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा  दीपावली पूर्व प्रदेश के कर्मचारियों को लंबित 5 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की जावेगी।

इस बैठक में सभी मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रांतीय अध्यक्ष, महामंत्री, समस्त सहयोगी संगठनों के प्रांताध्यक्ष, संभागीय संयोजकगण भाग लेगें। इसी बैठक में दीपावली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जावेगा।

फेडरेशन के प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक  कमल वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर दिपावली पूर्व प्रदेश के शासकीय सेवकों के लंबित 5 सूत्रीय मांगों के संबंध में अवगत् कराने के उपरांत उनके द्वारा दिपावली पूर्व आर्थिक भुगतान के आश्वासन के परिप्रेक्ष्य में 21 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रांतव्यापी प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। किंतु दिपावली, धनतेरस, भाईदूज निकल जाने के बाद भी सरकार अनिर्णय की स्थिति में है। इसके लिए राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार है जिन्हें स्वयं पूर्ण मंहगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है।

ऐसी स्थिति में कर्मचारी संगठनों व उनके सदस्यों में असंतोष व्याप्त हो रहा है। इस संबंध में समुचित निर्णय व विस्तृत चर्चा हेतु फेडरेशन की बैठक कलेक्टोरेट परिसर में शनिवार को आहूत की गई है। जिसमें दिपावली मिलन का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस बैठक में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, प्रदेश तृतीय वर्ग प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार झा, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संध प्रांताध्यक्ष संजय सिंह, शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश चटर्जी, वन कर्मचारी संध अध्यक्ष सतीश मिश्रा, कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष बी.पी.शर्मा, बहुउदेश्यीय स्वास्थ कर्मचारी संध अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, राजेश रिछारिया प्रांताध्यक्ष डिप्लोमा इंजिनियर्स एशोसिएशन, यशवंत वर्मा प्रांतीय महामंत्री छत्तीसगढ़ शिक्षक संध, दिलीप झा प्रांतापध्यक्ष नियमित व्याख्याता संध, वाहन चालक संध अध्यक्ष एन.एच.खाॅन, देवलाल भारती मंत्रालय कर्मचारी संध, सत्येन्द्र देवाॅगन प्रांतीय महामंत्री अपाक्स, अमोद श्रीवास्तव संयुक्त मंत्रालयीन कर्मचारी संध, पी.के.नामदेव महामंत्री, ए.के.चेलक प्रांतीय महामंत्री राज्य कर्मचारी संध, अश्वनी वर्मा प्रांताध्यक्ष राजस्व पटवारी संध, एम.एल.चन्द्राकर प्रांतीय सचिव सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी संध, आर.के.ठाकुर, वीरन्द्र नामदेव पेंशनर्स संध प्रांतीय अध्यक्ष, श्री सुनील बिजवे, महासचिव कर्मचारी कल्याण संध इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, टार्जन गुप्ता प्रांताध्यक्ष स्वास्थ संयोजक संध, बजरंग मिश्रा प्रांताध्यक्ष अनियमित कर्मचारी संध, आदि नेताओं ने अपील की हैे।

ताकि लंबित 9 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता, सांतवे वेंतनमान् का लंबित एरियर्स, वेतनवृद्वि की लंबित राशि, कोविड प्रभावितों का बीमा, अनुकंपा नियुक्ति का सीमा बंधन समाप्त करने, क्रमोन्नत् पदोन्नत् वेतनमान् आदि पर व्यापक कर्मचारीहित में निर्णय लिया जा सकें।

मुख्यमंत्री से उनके गृहग्राम में भेंट कर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा स्मरण पत्र ,दीपावली पूर्व भुगतान का वादा दिलाया याद

मुख्यमंत्री से उनके गृहग्राम में भेंट कर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा स्मरण पत्र ,दीपावली पूर्व भुगतान का वादा दिलाया याद

Related Articles

Back to top button