राजधानी

छग. कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने ‘‘कलम रख-मशाल उठा‘‘ आंदोलन का किया शंखनाद

रायपुर (खबर वारियर) राज्य के 3 लाख 99 हजार कर्मचारी एवं अधिकारी राज्य शासन के उपेछा से व्यथित हैं, सरकारी महकमें की अनदेखा कर सरकारी योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन नहीं होगा। उक्त आशय को व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा की शासन के उपेछापूर्ण रवैये से राज्य के कर्मचारी अधिकारी चरणबद्ध आंदोलन करेंगें। आंदोलन का नोटिस मुख्य सचिव को 23 नवंबर 2020 को दिया जावेंगा।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मैराथान बैंठक आज शनिवार को दोपहर 02 बजे से कृषि कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त संचालक कृषि के सभागार में संपन्न हुई ।

 बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 01 दिसंबर 2020 को प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा कलम रख-मशाल उठा आंदोलन किया जावेगा, इसी दिन मुख्य मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर,ं हाथों में दीप लेकर मशाल जुलूस निकालेंगेग।

दूसरे चरण में 11 दिसंबर 2020 को 28 जिलो में वादा निभाओ रैली एवं 19 दिसंबर 2020 को राजधानी रायपुर में वादा निभाओ रैली होगा।

आज के बैंठक में फेडरेशन के एकीकरण के प्रस्ताव पर चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया कि, पुरानी बातों को भुलकर भूलचुक माफ आओ चलो साथ के भावना हेतु फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल कल के दीपावली मिलन बैंठक में संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में शामिल होगा। ‘‘घर वापसी‘ का प्रस्ताव देकर आंदोलन में शामिल होने आमंत्रित किया जावेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी हाथ खाली रहने पर प्रतिनिधियों ने रोष व्यक्त किया। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रमुख प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि दिपावली पूर्व प्रदेश के शासकीय सेवकों के लंबित 5 सूत्रीय मांगों के संबंध में निर्णय नहीं लिया गया। इससे प्रदेश के कर्मचारियोें में व्यापक असंतोष है।

आज आयोजित मैराथन बैठक में शामिल हुए पदाधिकारीगण क्रमशः प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, विजय कुमार झा, राजेश चटर्जी, सतीश मिश्रा, कैलाश चैहान, पंकज पाण्डेय, डाॅ बी.पी.सोनी, दिनेश कुमार रायकवार, डाॅ अशोक कुमार पटेल, डाॅ हरिमोहन सिंह, राजेश रिछारिया, यशवंत वर्मा, राकेश शर्मा, रामसागर कौशले अध्यक्ष संचालनालय, डाॅ अशोक प्रधान, सत्येन्द्र देवाॅगन, सी.के.तिवारी, आर.एन.घ्रूव, दिलीप झा, देवलाल भारती, होरीलाल छेदईया, राजेश सोनी, पी.के.नामदेव, पुरषोत्तम सोनी, अनिल देवाॅगन,राजकुमार कुशवाहा, प्रवीण डिडवंशी, अरूण घ्रुवे, राकेश साहू, सुरेश कुमार ढ़ीढी, अजय तिवारी, मनोज कुमार साहू, राजिव वर्मा, ए.के.चेलक, अश्वनी वर्मा प्रांताध्यक्ष राजस्व पटवारी संध, संतोष त्रिपाठी, निरज प्रताप सिंह, शंकर वराठे, एम.एल.चन्द्राकर, आर.के.ठाकुर, वीरन्द्र नामदेव, श्री सुनील बिजवे, बजरंग मिश्रा, सहित अनेक प्रतिनिधि शामिल थे।

सभी ने लंबित 9 प्रतिशत् मंहगाई भत्ता, सांतवे वेंतनमान् का लंबित एरियर्स, वेतनवृद्वि की लंबित राशि, कोविड प्रभावितों का बीमा, अनुकंपा नियुक्ति का सीमा बंधन समाप्त करने, क्रमोन्नत् पदोन्नत् वेतनमान्, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग के संबंध में आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया।

अंत में कर्मचारी नेता स्वर्गीय नेता नरेद्र चंद्राकर, आर एल साहू सहित प्रदेश में कोरोना काल में दिवंगत शासकीय सेवको को दो मिनट मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अप्रित कर सभा का समापन किया ।

Related Articles

Back to top button