छत्तीसगढ़

ट्रेड यूनियनों का 26 नवम्बर को देशव्यापी आम हड़ताल

प्रदेश भर में निकले जत्थे,कल होगी मशाल रैली

रायपुर(ख़बर वारियर)- देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशन के श्रमिकों ने केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों कें भारी विरोध के बावजूद संसद मै विपक्ष की अनुपस्थिति में श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी बदलाव और ठीक इसी तरह समूचे विपक्ष तथा देश के किसानों के भारी विरोध के बावजूद कृषि कानूनों में किसान के हितों की बलि चढ़ाने वाले बदलाव के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण , विनिवेशीकरण की नीतियों का जबरदस्त विरोध करते हुए 26 नवम्बर 2020 को देशव्यापी हड़ताल का आव्हान किया है । ट्रेड यूनियनों ने हजारों की संख्या में भागीदारी के साथ ऑनलाइन राष्ट्रीय सम्मेलन में यह फैसला लिया था । हड़ताल के लिए प्रदेश भर में जबरदस्त अभियान चल रहा है ।

आज रायपुर में भी जत्थे निकले गए है और पूरे नगर ने नुक्कड़ सभाएं की गई जिसे कामरेड मारुति डोंगरे, प्रदीप गभनें, एस सी भट्टाचार्य, के के साहू और अन्य मजदूर नेताओं ने संबोधित किया । ट्रेड यूनियनों का एक प्रतिनिधि मंडल कामरेड धर्मराज महापात्र, राकेश साहू, शिरीष नलगोंडवार के नेतृत्व में चेंबर अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा और केट के नेता अमर धवन से भी बात कर हड़ताल का समर्थन का आग्रह किया ।

मजदूर संगठनों ने किया समर्थन

हड़ताल को प्रदेश में सफल बनाने को अंतिम रूप देने कल 25 नवम्बर को पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाला जाएगा । रायपुर में शाम 6 बजे यह जुलूस कर्मचारी भवन बुढ़ापारा से निकलेगा । इस हड़ताल को किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया है । देश के किसान संगठन 26 व 27 सितम्बर को देशव्यापी आंदोलन पर है और मजदूर संगठनों ने भी उनका समर्थन किया है ।

हड़ताल का माकपा सहित वाम दलों सहित कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन किया है । इंटक, एटक, एच एम एस, सीटू, एक्टू, राज्य, केंद्र, बैंक , बीमा, बी एस एन एल कर्मचारी व अन्य संगठनों के प्रमुख नेता संबोधित करेंगे । ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, छत्तीसगढ़ के संयोजक धर्मराज महापात्र ने छात्रों, युवाओं, महिलाओं, किसानों,व्यापारियों व प्रदेश के श्रमिक वर्ग से इस हड़ताल में भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button