छत्तीसगढ़

छ.ग. में खोले जाएँगे चार वायरोलाॅजी लैब, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर(ख़बर वारियर)- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के के निरंतर प्रयासों से राज्य में शीघ्र ही चार वायरोलाजी लैब खोले जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।

राज्य के महासंमुंद,कांकेर और कोरबा चिकित्सा महाविद्यालयों से संबंद्ध  जिला अस्पतालों में एवं कोरिया जिला अस्पताल मे  वायरोलाॅजी लैब खोले जाएंगे जहां आर टी पी सी आर टेस्ट और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। प्रति लैब ढाई करोड़ की लागत से 10 करोड़ रुपये की लागत से ये लैब बनाए जाएंगे। यह निर्माण एन एम डी सी के सी एस आर फंड से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button