छत्तीसगढ़

पुलिस नक्सली मुठभेड़: बौखलाए नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद 9 घायल

मुख्य्यमंत्री ने की हमले की कड़ी निंदा,
शहादत को नमन कर दी श्रद्धांजलि

सुकमा(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ के सुकमा के ताड़मेटला इलाके में शनिवार रात IED ब्लास्ट में COBRA बटालियन के एक जवान शहीद हो गए हैं। तथा 9 जवान घायल हैं। इनमें से 7 को उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे से 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 2 जवानों का इलाज सुकमा स्थित कैंप में ही चल रहा है।

चिंतलनार, बुरकापाल और चिंतागुफा बेस कैंप से COBRA, STF और DRG के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। रात करीब 9 बजे बजे के आस पास अरबराज मेट्टा पहाड़ियों के पास IED ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आकर COBRA 206वीं बटालियन के नितिन भालेराव सहित 10 जवान घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को चिंतलनार फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात इन्हें रायपुर रेफर किया गया। बाद में इलाज के दौरान नितिन भालेराव शहीद हो गए। वह महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

फ़ोर्स की जवाबी कार्रवाई में भागे नक्सली

नक्सलियों ने IED ब्लास्ट के साथ ही एम्बुश भी लगाया था। फायरिंग भी की। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली भाग निकले। जवानों ने मौके पर सर्चिंग कर घायल साथियों को लेकर कैम्प लौटे।

naxal attack

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले में हुये नक्सली मुठभेड़ की कड़ी निंदा करते हुये इसमें सीआरपीएफ के कोबरा

मुख्यमंत्री ने नक्सली मुठभेड़ की कड़ी निंदा करते हुए सहायक कमांडेंट की शहादत को नमन कर दी श्रद्धांजलि

बटालियन के सहायक कमांडेंट नितिन भालेराव की शहादत को नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भूपेश बघेल ने इस घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Related Articles

Back to top button