छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा बीमा चिकित्सा पदाधिकारी परीक्षा 2020 का मॉडल उत्तर जारी, इस तारीख तक करा सकेंगे आपत्ति दर्ज

रायपुर(खबर वारियर)- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 28 नवम्बर 2020 को आयोजित बीमा चिकित्सा पदाधिकारी परीक्षा 2020 के प्रश्न पत्र के मॉडल उत्तर जारी किए गए हैं। मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों को प्रश्नों अथवा उत्तर विकल्प या विकल्पों के संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे 12 दिसम्बर 2020 को दोपहर 12 बजे से 18 दिसम्बर 2020 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग को ऑनलाईन आपत्ति संबंधी प्रपत्र व प्रमाण पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर 2020 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करने संबंधी निर्देश आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है।



